आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों के पैरों में कालापन होने लगता है। लंबे समय तक धूल-मिट्टी में काम करने के कारण पैरों में कालापन हो जाता है।
अगर आपके भी पैरों में भी कालापन होने लगा है, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
पैरों से कालापन दूर करने के लिए आधा चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसको पैरों के उस हिस्से पर 10-15 मिनट तक लगाएं।
मलाई और दूध का मिश्रण पैरों से कालापन दूर कर सकता है। इसके लिए मलाई और दूध बराबर लें और मिलाएं फिर पैरों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें।
टमाटर स्किन को साफ करता है। वहीं, दही कालेपन को कम करता है। इसके लिए 1 टमाटर को पीस लें और उसमें 2 चम्मच दही मिलाकर पैरों पर लगाएं।
पपीते के गूदे में शहद मिलाकर पैरों पर लगाएं। ऐसा करने से भी पैरों का कालापन धीरे-धीरे कम हो सकता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ