पेट की गर्मी शांत करने के लिए करें ये योगासन


By Sahil07, Sep 2024 02:51 PMnaidunia.com

पेट में गर्मी महसूस होना

गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में कुछ लोगों को पेट में गर्मी महसूस होती है। आमतौर पर यह समस्या मसालेदार और अनहेल्दी चीजें ज्यादा खाने से होती है।

योगासन करें

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए योगासन करना शुरू कर दें। योग एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ आसन का अभ्यास करने से यह समस्या दूर हो सकती है।

भुजंगासन करें

योग की दुनिया में भुजंगासन के अनेक फायदे बताए गए हैं। पेट की सेहत के लिए भी यह योगासन बेहद फायदेमंद होता है।

पवनमुक्तासन है फायदेमंद

पेट में गर्मी बनना या गैस जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो सुबह के समय पवनमुक्तासन को करना शुरू कर दें। इससे पेट एकदम दुरुस्त हो जाएगा।

सर्वांगासन से पेट रहेगा दुरुस्त

पेट संबंधी ज्यादातर समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं तो सर्वांगासन का अभ्यास करना शुरू कर दें। इस आसन से पेट की गर्मी कम होती है।

कपालभाति प्राणायाम

पेट के लिए कपालभाति प्राणायाम को करना लाभकारी माना जाता है। इससे पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है।

सेतुबंधासन करें

पेट को दुरुस्त रखने के लिए सेतुबंधासन का अभ्यास करना चाहिए। माना जाता है कि इस आसन को करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

शीतली प्राणायाम

पेट में जलन महसूस होती है तो शीतली प्राणायाम को करना शुरू कर दें। बता दें कि इससे पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों में करी पत्ता लगाने के फायदे