प्रेगनेंसी के दौरान पेट का आकार और मोटापा बढ़ने के कारण कई बार महिलाओं के पेट, जांघ और हाथों के आसपास स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां मिलती है, लेकिन इनमें केमिकल पाया जाता है जिस कारण स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अखरोट काफी कारगर होता है। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अखरोट के पेस्ट को लगाए।
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए एक चम्मच चीनी, बादाम तेल और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें।
नारियल का तेल स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से हटा सकता है। स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए रात में सोने से पहले नारियल तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें।
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। एलोवेरा जेल को हल्के हाथों से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें।
आलू का स्ट्रेच मार्क्स पर उपयोग करने के लिए एक आलू को छील कर और पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर कुछ देर मसाज करें फिर सादे पानी से धो लें।