आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे की समस्या का सामना ज्यादातर लोग करते हैं। डार्क सर्कल्स होने के पीछे कई कारण होते हैं।
आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। इसके अलावा, कुछ अन्य आदतों में भी बदलाव करें।
ज्यादातर लोगों की आंखों के नीचे तनाव या कम नींद लेने की वजह से काले घेरे नजर आते हैं। इससे बचने के लिए डार्क सर्कल पर कच्ची मलाई लगाएं।
स्किन के लिए गुलाब जल एक बेहतरीन प्रोडक्ट है। आंखों के नीचे नजर आने वाले डार्क सर्कल को दूर करने के लिए गुलाब जल को अप्लाई करें।
यदि आप डार्क सर्कल्स से परेशान हो गए हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस जेल को आंखों के नीचे नियमित लगाने का असर आपको खुद देखने को मिलेगा।
आंखों के नीचे वाले डार्क सर्कल को दूर करने के लिए टमाटर और नींबू का रस लगाएं। इसका इस्तेमाल करने से अंडर आई सर्कल कम हो जाते हैं।
आयुर्वेद में बताया गया है कि पुदीना की तासीर ठंडी होती है। इसका रस निकालकर डार्क सर्कल्स पर लगाने का फायदा जल्द ही देखने को मिलेगा।
सबसे पहले नारियल के तेल की कुछ बूंदे लें और इससे आंखों के नीचे मसाज करें। इसे लगाने के बाद रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह साफ पानी से चेहरा धो लें।
आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे दूर करने के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ