सभी महिलाएं त्वचा पर नेचुरल निखार चाहती हैं। इसके लिए वह बाजार में मौजूद प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन आज बात कर रहे हैं कि आप घर पर बैठे कैसे चेहरे को चमका सकती हैं।
पपीता एक ऐसा फल है, जिसका सेवन करना पेट के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, स्किन केयर रूटीन में भी पपीता को शामिल करना बेस्ट होता है।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए पपीता का फेस पैक तैयार करें। यदि आप चाहे तो पपीता के साथ कुछ अन्य चीजों को मिलाकर भी एक बेहतरीन पैक तैयार कर सकती हैं।
इसके लिए 3-4 पपीता के टुकड़े लें और उनका पेस्ट तैयार कर लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल शामिल करके अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर अप्लाई करें।
पपीता के साथ टमाटर को मिलाकर भी फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पपीता के पेस्ट में टमाटर का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
पपीते को छोटे क्यूब्स में कांटें और अच्छे से मैश कर लें। इस पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच मुलेठी का पाउडर मिलाएं। करीब 20 मिनट चेहरे पर पेस्ट को लगाकर रखें और फिर चेहरे को पानी से धो लें।
इस पेस्ट को तैयार करने के लिए पपीता और गाजर को एक कटोरे में काट लें। इसके बाद दोनों चीजों का पेस्ट बनाकर थोड़ा सा शहद मिलाएं।
इस लेख में दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि चेहरे पर पपीता कैसे लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ