उल्टी रोकने के घरेलू उपाय


By Arbaaj04, May 2025 03:00 PMnaidunia.com

उल्टी रोकने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए उल्टी रोकने वाले कुछ असरदार उपायों के बारे में जानते हैं।

उल्टी होने के कारण

उल्टी की समस्या अनपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज के कारण भी होती हैं। कई बार उल्टी इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति काफी असहज महसूस करने लगता है।

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

अगर किसी को बार-बार उल्टी हो रही हैं, तो घरेलू उपाय करना चाहिए। घरेलू उपाय से उल्टी भी रोक जाएगी और अनपच की समस्या भी दूर होगी।

अदरक का उपाय

उल्टी रोकने के लिए अदरक का इस्तेमाल करना चाहिए। अदरक का छोटा टुकड़ा लें और मुंह में रखकर चूसें। ऐसा करने से उल्टी रोक सकती है।

लौंग का उपाय

लौंग की मदद से भी उल्टी को रोका जा सकता है। लौंग की 1-2 कली में मुंह में डालकर चबाएं या फिर लौंग को पानी में उबालकर उसका पानी पिएं।

पुदीना का उपाय

पुदीना पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसकी मदद से भी बार-बार आने वाली उल्टी रोक सकती है। पुदीना की कुछ पत्तों को चबाएं।

दालचीनी का उपाय

दालचीनी की मदद से भी उल्टी को रोका जा सकता है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को डालकर उबालें। जब पानी आधा हो जाएं, तो इसे हल्का गुनगुना होने पर पिएं।

इन तरीकों से उल्टी को रोका जा सकता है। हेल्थ की खबरों पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोज 1 सेब खाने के 5 फायदे