मसूड़ों को मजबूत करने वाले घरेलू उपाय


By Arbaaj02, Mar 2025 03:43 PMnaidunia.com

मसूड़ों के कमजोर होने से संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि मसूड़ों को मजबूत करने वाले कौन से घरेलू उपाय करने चाहिए?

मसूड़ों कमजोर होने के कारण

मसूड़ों के कमजोर होने का कारण तंबाकू या सिगरेट का ज्यादा सेवन करना, विटामिन-सी की कमी और मुंह में गंदगी होता है।

पुदीने का तेल लगाएं

मसूड़ों को मजबूत करने के लिए आप पुदीने के तेल को कॉटन की मदद से मसूड़ों को लगाएं। ऐसा करने से मसूड़े मजबूत होते हैं।

पानी से गरारे करें

मसूड़ों को मजबूत करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में नमक मिलाकर मुंह में गरारे करें। गरारे करने से मुंह साफ और मसूड़ों को मजबूती मिलती है।

बेकिंग सोडा से कुल्ला करें

बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। मसूड़ों में दर्द या सूजन महसूस हो रही है, तो एक कप पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर कुल्ला करें।

नारियल तेल से मालिश करें

मसूड़ों को मजबूत करने के लिए नारियल तेल उंगली पर लगाकर उससे मसूड़ों की मालिश करें। मसूड़ों की मालिश दिन में 2 बार करें।

ग्रीन टी पिएं

मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी में कैटेचिन मौजूद होता है। संक्रमण का इलाज और मसूड़ों को मजबूत करता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मर्दों की हड्डियों और मांसपेशियों को ताकत से भर देगी यह साग