पीले दांतों को मोतियों जैसा चमकाने के 4 घरेलू उपाय


By Arbaaj28, Oct 2024 12:51 PMnaidunia.com

अक्सर देखा जाता हैं कि कुछ लोगों के दांत दिन पर दिन पीले होते जाते है, जिसके कारण खुलकर हंस भी नहीं पाते है। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे है, तो घरेलू उपाय का सहारा लेना चाहिए।

पीले दांतों का कारण

गलत खानपान की वजह से व्यक्ति के दांत पीले होने लगते है। अगर इसका समय रहते उपाय न करे, तो आगे चलकर दांतों को नुकसान हो सकता है।

घरेलू उपाय

दांत पीले होने पर आप कुछ घरेलू उपायों को सहारा लें सकते हैं। दरअसल, घरेलू नुस्खों की मदद से पीले दांतों को  मोतियों जैसा चमकाया जा सकता है।

नींबू का छिलका

दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए खाना खाने के बाद नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़े। छिलके से दांत साफ करना फायदेमंद होता है।

हल्दी और सरसों तेल

1 चम्मच सरसों तेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें। इसके बाद उंगलियों की मदद से दांतों को साफ करें।

नमक और सरसों तेल

पीले दांतों को चमकदार बनाने के लिए सरसों तेल में थोड़ा नमक मिलाएं। अब दोनों को मिक्स करके दांतों को साफ करें उसके बाद पानी से दांत धोएं।

संतरे का छिलका

नींबू के अलावा आप दांतों से पीलापन दूर करने के लिए संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते है। संतरे के छिलके को रगड़ने से दांत चमकदार होते है।

इन घरेलू उपायों से दांतों को मोतियों की तरह चमका सकते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

असली और नकली पनीर की पहचान कैसे करें?