खट्टी डकार आने पर करें 4 देसी उपाय, तुरंत मिलेगी राहत


By Arbaaj22, Jun 2025 12:31 PMnaidunia.com

खट्टी डकार का आना कई तरह की पाचन संबंधित समस्याओं का संकेत होती है। डकार के कारण व्यक्ति का कुछ खाने पीने का भी मन नहीं करता है।

खट्टी डकार के उपाय

अगर आप खट्टी डकार से परेशान हैं, तो कही जाने की जरूरत नहीं है। इसका उपचार घर पर बैठकर ही आसानी से कर सकते हैं।

जीरा पानी पिएं

खट्टी डकार को रोकने के लिए जीरा पानी पीना चाहिए। गर्म पानी में जीरा डालकर उबालें। पानी आधा होने पर छानकर पिएं।

अदरक का रस पिएं

खट्टी डकार से निजात पाने के लिए अदरक का रस पीना चाहिए। 1 कप पानी में 1 चम्मच अदरक का रस मिलाएं और पिएं।

दही खाएं

खट्टी डकार को रोकने का सबसे आसान तरीका दही खाना है। दरअसल, दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी भी डकार को रोकने में काफी कारगर होता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। आप खाने के 20 मिनट बाद ग्रीन टी पिएं।

डकार से निजात

अगर आप इन 4 घरेलू उपायों को करते हैं, तो खट्टी डकार से फटाफट निजात मिल सकती है। साथ ही, इन चीजों को खाने से शरीर को भी लाभ मिलेंगे।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दांतों को चमकाने के लिए खाएं ये 3 फल