घर में जमीन पर छिपकलियां घूमें, तो करें यह खास उपाय


By Ram Janam Chauhan27, May 2025 01:07 PMnaidunia.com

घर की दीवारों पर छिपकलियां होना आम है, लेकिन गर्मियों के मौसम में यह अक्सर जमीन पर उतर जाती है। ऐसे में अगर आप यह घरेलू उपाय करते हैं, तो छिपकलियों को भगाने में मदद मिल जाएगी।

काली मिर्च करें इस्तेमाल

अगर आप छिपकलियों को घर से भगाना चाहते हैं, तो ऐसे में काली मिर्च का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

कैसे करें काली मिर्च इस्तेमाल?

छिपकलियों को भगाने के लिए काली मिर्च को पीसकर पाउडर बनाएं। इसके बाद एक छोटी स्प्रे बोतल में पानी भरें और काली मिर्च के पाउडर को डाल दें।

इन जगहों पर छिड़कें

काली मिर्च के इस स्प्रे को घर के कोने, खिड़की और जमीन पर छिड़क सकते हैं। जहां अक्सर छिपकलियां रहती हैं।

छिपकलियों को घर से क्यों भगाएं?

छिपकलियों को घर से भगाना जरूरी है, क्योंकि इनसे घर में गंदगी, बैक्टीरिया और बदबू फैलने की समस्या हो सकती है।

किन चीजों से बचती हैं छिपकलियां

आमतौर पर तेज गंध, रोशनी और साफ-सफाई से बचती हैं और ऐसी जगहों पर छिपकलियां नहीं आती हैं।

बच्चों को रखें दूर

इस बताए गए नुस्खे को फॉलो करने के दौरान बच्चों का ख्याल रखें, वरना काली मिर्च से एलर्जी हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

दिनभर कुर्सी पर बैठने से अकड़ गई है कमर? ऐसे पाएं आराम