चुकंदर से लिपस्टिक कैसे बनाएं?


By Ritesh Mishra06, Jun 2025 08:00 AMnaidunia.com

होंठों को लाल और गुलाबी दिखाने के लिए बाजार में कई तरह की लिपस्टिक मिलती है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं। वहीं, केमिकल फ्री लिपस्टिक के रेट काफी हाई होते हैं, जो बजट से बाहर होते हैं।

चुकंदर का लिपस्टिक

ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको घर पर चुकंदर से लिपस्टिक बनाने का तरीका बताएंगे, इससे न केवल होंठ लाल और खूबसूरत दिखेगा, बल्कि यह नेचुरल कलर देने में भी मदद करेगा।

चुकंदर का लिपस्टिक बनाने के लिए सामग्री

इस लिपस्टिक को बनाने के लिए आपको 1 चुकंदर, 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच शिया बटर और एक छोटा कंटेनर चाहिए।

चुकंदर का रस निकालें

लिपस्टिक को बनाने के लिए सबसे पहले इसे धोकर छीलें। फिर इसे छोटे टुकड़ों में काटें। इसके बाद उसे मिक्सर में पीसकर छान लें।

चुकंदर के रस में मिलाएं तेल

अब इस रस में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं, फिर उसके बाद इसमें शिया बटर डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को 10 मिनट ठंडा होने दें, इसके बाद यह गाढ़ा हो जाएगा।

फ्रिज में रखें

तैयार किए गए इस मिश्रण को कंटेनर में भर लें। अब इसे ढक्कन लगाकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। फिर इसे लिपस्टिक की तरह लगाएं। इससे होंठ पिंक दिखेंगे।

चुकंदर लिपस्टिक के फायदे

इस लिपस्टिक को लगाने से होंठ नेचुरली पिंक दिखेंगे। यह होंठों को मॉइश्चराइज करने में मददगार है।

चुकंदर से लिपस्टिक ऐसे बनाएं। इसी तरह की लाइफस्टाइल की खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों में दही और नींबू लगाने के फायदे