अगर घुटनों और कोहनी को सही से साफ नहीं किया जाता है तो कालापन धीरे-धीरे ज्यादा होने लगता है। इसका प्रभाव सुंदरता पर भी पड़ता है।
घुटनों और कोहनी के कालेपन को कम करने के लिए होममेड क्रीम तैयार करें। खास बात है कि इसे बनाने की ज्यादातर सामग्री सभी के घर में मौजूद होती है।
कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल और विटामिन ई से क्रीम तैयार करें। इस क्रीम को बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच विटामिन ई का तेल लेकर मिश्रण बना लें।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओटमील के गुण स्किन के डेड सेल्स हटाने में मददगार है। इसमें शहद मिलाने से त्वचा का कालापन आसानी से हट जाता है।
ओटमील और शहद से क्रीम बनाने के लिए 1 चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच दूध और 2 चम्मच पीसा हुआ ओटमील लें। इसके बाद सामग्री को मिलाकर क्रीम कोहनी और घुटनों पर अप्लाई करें।
स्किन के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल दोनों को फायदेमंद माना जाता है। इनका इस्तेमाल करके क्रीम बनाएंगे तो त्वचा को चमकाने में मदद मिलेगी।
इस क्रीम को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इन दोनों चीजों का मिश्रण तैयार करके कालेपन वाली जगह पर लगाएं।
इस लेख का उद्देश्य आपको जानकारी देना है। विषय के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से ही संपर्क करें।
यहां हमने जाना कि घुटनों और कोहनी के कालेपन को कैसे दूर किया जा सकता है। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ