ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 7 ड्रिंक्स के बारे में जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता हैं।
अदरक का पानी पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने का काम करते है।
तुलसी का पानी पीने से भी ब्लड शुगर लेवल पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं। 1 गिलास पानी में 10-12 तुलसी के पत्तें को क्रश करके डालें और 10 मिनट तक उबालें।
ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में हरे सेब का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है। दिन में 1 बार भी इस जूस का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने का काम करता है।
दालचीनी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है। खाने के बाद अमूमन ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में दालचीनी का पानी आपके शुगर लेवल के लिए कंट्रोल करने में मददगार साबित होगा।
कोकम के जूस में मिलने वाले पोषक तत्व शरीर में कुछ एंजाइमों को बेहतर रखने में मददगार होते है। ऐसे में यह टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते है।
नीम के पानी का स्वाद जरूर कड़वा और तीखा हो सकता है, परंतु यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 1 गिलास पानी में 12 नीम की पत्तियां डालकर इसमें दालचीनी की एक स्टिक एड करें।
सत्तू डायबिटीज वाले रोगियों को लाभ पहुंचाता है। इसमें मिलने वाले फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।