अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हमारी सेहत और स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में जिसके प्रयोग से डार्क स्पॉट दूर होंगे।
केमिकल प्रोडक्टस के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। ऐसे में आपकी स्किन की प्रॉब्लम हल होने के बजाय और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
होममेड फेस पैक को चेहरे पर लगाने से नुकसान होने का खतरा भी रहता है। मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, नींबू का रस, कच्चा दूध, और दही का उपयोग करना चाहिए।
इस होममेड फेस मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच चावल का पाउडर, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच शहद, 2 बूंद नींबू का रस, 2-3 चम्मच दही को लें।
एक कटोरी में 2 चम्मच दही को अच्छे से फेंट लें। इसमें एक चम्मच चावल का पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। 1 चुटकी हल्दी, 2 बूंद नींबू रस और शहद को अच्छी तरह से मिला लें।
फेस पैक लगाने से पहले अच्छे से चेहरे को धो लें। उंगलियों की मदद से फेस और गर्दन पर लगा लें। फेस पर इस पैक को लगाने के बाद 20 मिनट तक इसे सूखने दें।
20 मिनट बाद चेहरे को पानी की मदद से अच्छे से साफ कर लें और कच्चे दूध में कॉटन बॉल को डुबोकर चेहरे पर लगा लें।
नियमित रूप से इस फेस पैक के इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होने लगेंगे। इस फेस पैक को अगर आप हफ्ते में चार बार लगाते है तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। इसके इस्तेमाल से पहले स्किन का पैच टेस्ट जरूर कर लें।