सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या होती है। ऐसे में घर पर इन 3 काढ़े को बनाकर सेवन करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए 10 तुलसी के ताजे पत्ते, अदरक के टुकड़े, 2 कप पानी और स्वाद अनुसार शहद लें।
तुलसी का काढ़ा पीने से गले की खराश, सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही, यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।
काली मिर्च का काढ़ा बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 4-5 कुटी हुई काली मिर्च, 2 कप पानी और स्वाद अनुसार शहद मिल सकते हैं।
इसका सेवन करने से गले में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर को वायरल इंफेक्शन से भी बचाने में मददगार है।
गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए 1 चम्मच गिलोय पाउडर, 2-3 दालचीनी, 2 कप पानी और स्वाद अनुसार गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गिलोय का काढ़ा पीने से सर्दी, खांसी और जुकाम से राहत मिल सकती है। इसके अलावा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में गिलोय मदद करती है।
अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com