खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण भारत में डायबिटीज की समस्या बढ़ते जा रही है। अगर आपको शरीर के इन हिस्सों में दर्द महसूस होता है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
अगर आपके हाथों और पैरों में जलन, सूजन या दर्द की समस्या रहती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
बिना किसी वजह अगर घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, तो यह डायबिटीज के कारण ऐसा हो सकता है।
डायबिटीज होने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से नहीं होता है। जिसके कारण सिर दर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
डायबिटीज होने की वजह से शरीर में सूजन और खून की कमी हो सकती है, जिसके कारण पीठ और कमर में दर्द होना आम है।
डायबिटीज होने पर आंखों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे आंखों में दर्द और कई बार धुंधला दिखाई देने की शिकायत हो सकती है।
डायबिटीज होने पर नसों में दर्द, हड्डियों में दर्द और ब्लड सर्कुलेशन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपको शरीर में दर्द की समस्या काफी लंबे समय से महसूस हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से एक बार जरूर जांच कराएं।
डायबीटिज होने पर शरीर में इन हिस्सों में दर्द होता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com