महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने में बालों का अहम योगदान होता है। लंबे और शाइनी बाल किसी की भी खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं।
अगर आप चाहते है कि आपके बाल भी जल्द ही कमर तक हो जाए, तो मार्केट की नहीं बल्कि घरेलू तेल का इस्तेमाल करें।
घरेलू उपाय शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है और इसके साइड इफैक्ट्स भी बहुत कम ही होते है। आइए जानते है कि बालों के लिए घर पर तेल कैसे बनाएं।
इस घरेलू तेल को बनाने के लिए नारियल तेल, गुड़हल के फूल और कुछ मेथी के दानों की जरूरत पड़ेगी। इसका तेल बालों को लंबा कर सकता है।
तेल को बनाने के लिए 1 कप नारियल तेल, 2 चम्मच मेथी दाना और 5 गुड़हल के फूल और पत्तियों को लें। इन सब को मिलाकर मिक्स करें।
इन सभी को गैस पर अच्छे से पकाएं और फिर तेल के ठंडे होने के बाद उसको छानकर बालों में इसका इस्तेमाल करें।
इस घरेलू तेल का बालों में इस्तेमाल करके जल्द ही कमर तक बालों को लंबा किया जा सकता है। इसके साथ ही इस तेल को लगाने से बालों को मजबूती भी मिलती है।