अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं, तो घर पर 1 देसी तेल बनाकर लगाना चाहिए। घर पर बनाएं तेल में किसी तरह का केमिकल नहीं होता है, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचाए।
बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। उन्हीं में से एक कम उम्र में सफेद बाल होना है। बाल सफेद होने से चेहरे की सुंदरता प्रभावित होती है।
नानी-दादी के बताए गए नुस्खे बालों के लिए रामबाण माने जाते हैं। नानी-दादी द्वारा बताए गए तरीके से घर पर सफेद बालों को कम करने के लिए 1 तेल बना सकते है।
नारियल तेल, करी पत्ता, सूखा आंवला, कलौंजी और सूखा अदरक चाहिए होगा। इन सभी चीजों की मदद से देसी तेल बनेगा।
1 पैन को हल्के आंच पर रखें और उसमें नारियल तेल को गर्म करें। उसके बाद सूखा आंवला और अदरक डालें। 2-3 मिनट बाद कलौंजी और करी पत्ता लें।
इन सभी चीजों को डालने के बाद आंच को हल्का कर लें और जब तक ब्राउन रंग न हो जाए पकाते रहे। ब्राउन रंग के बाद तेल को हल्का ठंडा कर लें।
इस देसी तेल को कांच की बोतल में स्टोर करने के बाद बालों में लगाएं। तेल को बालों के साथ ही, स्कैल्प पर भी लगाएं।
घर पर तैयार इस देसी तेल को लगाने से सफेद बालों की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगी। साथ ही, बालों मजबूत और चमकदार भी होंगे।