ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा, इस फल से घर पर बनाएं फेस पैक


By Arbaaj30, Dec 2023 03:37 PMnaidunia.com

ड्राई स्किन

सर्दियों में स्किन की देखभाल करना काफी जरूरी होता है। इस मौसम में कई लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है। स्किन ड्राई होने के कारण निखार नहीं आता है।

इस फल से बनाएं फेस पैक

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है, लेकिन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना लाभदायक होता है क्योंकि इसमें केमिकल मौजूद नहीं होता है।

पपीते का फेस पैक

पपीता खाने के साथ ही स्किन के लिए भी रामबाण माना जाता है। ऐसे में इसका फेस पैक आपको ड्राई स्किन से राहत दिला सकता है।

ऐसे बनाएं पैक

फेस पैक बनाने के लिए लगभग 5 चम्मच पपीते का गूदा लें और उसमें कम से कम आधा गिलास दूध मिलाएं।

पेस्ट बनाएं

दूध और पीपते के गूदे को कटोरे में लेकर अच्छे से मिलाएं जब तक पेस्ट न बना जाए। पेस्ट बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट मोटा बनें।

चेहरे पर लगाएं

अब जब पपीते का पेस्ट बनकर तैयार हो जाए, तो उसको चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

चेहरे को धोएं

10 से 15 मिनट बाद पेस्ट को हटाने के लिए साफ और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इस फेस पैक को सप्ताह में 2 बार लगाएं।

बढ़ेगी चेहरे की निखार

हफ्ते में कम से कम 2 बार पपीते के इस फेस पैक को लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा और चेहरे की निखार बढ़ाने लगेगी।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 5 चीजों से दूर होगा शरीर का दुबलापन, मिलेगी दोगुनी ताकत