2023 का अक्टूबर महीना 4 राशियों के लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है। अक्टूबर में 6 ग्रहों का गोचर भी होने वाला है, जो इन राशि के जातकों पर प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं इन 4 राशियों के बारे में।
अक्टूबर की शुरुआत बुध और शुक्र ग्रह के गोचर से होगी। बुध 1 अक्टूबर को कन्या राशि में गोचर करने वाला है। इसी दिन शुक्र राशि का सिंह राशि में प्रवेश होगा।
मंगल तुला राशि में 3 अक्टूबर को प्रवेश करेगा। इसके पश्चात इसी महीने की 18 तारीख को सूर्य का तुला राशि में गोचर होगा। 19 अक्टूबर को बुध अपना स्थान बदलकर तुला राशि में आएगा।
इसी महीने की 30 तारीख को राहु और केतु का गोचर भी होगा। आइए जानते हैं ये गोचर किन 4 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान इन राशि के लोगों को हर काम में बेहद सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।
यह महीना कर्क राशि वालों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। इस राशि के जातकों की खर्चे में बढ़ोतरी, कार्य में बाधा और ऑफिस में भी समस्या आ सकती है। खासकर इस महीने में अपने ऑफिस के सहकर्मियों से सावधान रहें।
वृषभ राशि वालों के लिए यह महीने कष्ट और पीड़ा से भरा हुआ हो सकता है। ग्रहों की चाल के चलते इस महीने इन्हें कार्य में आसानी में सफलता नहीं मिलेगी। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस महीने स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत हैं। साथ ही, आप बेवजह के विवाद में भी फंस सकते है।
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना काफी मुश्किलों भरा होने की आशंका है। लोगों को पैसे उधार देने से बचें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें और बाहर जाने की प्लानिंग को फिलहाल टाल सके तो टाल दें।