ज्योतिष शास्त्र में घोड़े की नाल विपदा हरने वाली बताई गई है, कई लोग इसे घर के गेट पर लगाते तो कई लोग इसे लॉकर में रखते हैं।
घोड़े की नाल को द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। घोड़े की नाल घर को बुरी नजर से बचाती है।
घोड़े की नाल से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा दृष्टि आप पर हमेशा बनी रहती है।
अगर किसी को शनि दोष है तो उसके पलंग पर नाल टांग दें। ऐसा करने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
घोड़े की नाल को काले कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखें तो इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
अगर कोई मानसिक तनाव या फिर डिप्रेशन से परेशान हैं, तो घोड़े के नाल की अंगूठी पहनने से काफी फायदा होगा।
घोड़े की नाल से सकारात्मकता बढ़ती है और घर में भी सुख-शांति का प्रवेश होता है।