मार्च में जन्मे लोग कैसे होते हैं?


By Sahil29, Feb 2024 12:30 PMnaidunia.com

मार्च में जन्मे लोग

जिन लोगों का जन्म मार्च के महीने में होता है उनकी कई खासियत ज्योतिष शास्त्र में बताई गई है। आइए मार्च में जन्म लेने वाले इंसान के व्यक्तित्व को लेकर थोड़ी बात कर लेते हैं।

खुशमिजाज होते हैं

मार्च में जन्मे लोग खुशमिजाज होते हैं। ये हमेशा दूसरों के साथ हंसी-मजाक करते रहते हैं। तनाव से भरे माहौल को भी इन्हें सही करना आता है।

जिम्मेदारियों का अहसास

इन लोगों का दूसरा चेहरा यह होता है कि ये जिम्मेदार होते हैं। इन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पूरा अहसास होता है और उन्हें पूरा करने की कोशिश भी मार्च में जन्मे लोग करते हैं।

भरोसे के लायक

इंसान माना जाता है कि जिन लोगों का जन्म मार्च में हुआ है वो भरोसे के लायक होते हैं। आप इनके साथ अपनी कोई भी बात शेयर कर सकते हैं।

घूमने के शौकीन

मार्च महीने में जन्मे लोग ट्रैवलिंग के शौकीन होते हैं। उन्हें घूमना काफी ज्यादा पसंद होता है और इन लोगों को कोई चाहकर भी घूमने जाने से नहीं रोक सकता है।

मन में आता है यह ख्याल

इस माह में जन्मे लोगों के मन में एक विचार जरूर आता है कि उन्हें ज्यादातर लोग समझ नहीं पाते हैं। यह ख्याल इन्हें अंदर ही अंदर कई बार परेशान भी कर देता है।

हाथ में नहीं टिकता पैसा

मार्च में जन्मे लोगों के लिए पैसा रेत के समान होता है। इनके हाथ में पैसा कभी नहीं टिकता है। ऐसे लोगों को खर्चीले स्वभाव का भी माना जाता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। उपरोक्त सूचना के जरिए हमारी तरफ से कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।

मार्च में जन्में लोगों के व्यवहार के बारे में यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य रोचक खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहते हैं लड्डू गोपाल