शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें घोड़े की नाल के ये उपाय


By Sahil20, Nov 2023 04:40 PMnaidunia.com

घोड़े की नाल

ज्योतिष शास्त्र में उपायों को महत्वपूर्ण माना जाता है। घोड़े की नाल को आपने अक्सर लोगों के मुख्य द्वार पर देखा होगा। खैर, इससे जुड़े कुछ टोटके भी लाभकारी होते हैं।

शनिदेव की कृपा

शनिदेव की कृपा से व्यक्ति को जीवन में तमाम परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। बता दें कि शनि को घोड़े की नाल प्रिय होती है।

घोड़े की नाल का इस्तेमाल

इस बात का तो पता चल गया है कि घोड़े की नाल से शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। अब सवाल खड़ा होता है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

मुख्य द्वार पर लगाएं

घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। इसके लिए इसे एक लाल कपड़े में बांधकर उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं। घर की सुख-शांति बरकरार रखने का काम यह उपाय करता है।

नौकरी में तरक्की

करियर और नौकरी में तरक्की के लिए शनिवार के दिन घोड़े की नाल से बने छल्ले को उंगली में पहनें। ऐसा करने से आपको करियर में सफलता मिलेगी।

तिजोरी में रखें

पैसों में बरकत के लिए घोड़े की नाल को तिजोरी में भी रख सकते हैं। इसके लिए काले घोड़े की नाल को काले कपड़े में बांधकर रखना चाहिए।

शनि दोष होगा दूर

शनि दोष दूर करने के लिए आसान उपाय है कि घोड़े की नाल को लाकर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रोगों से छुटकारा

रोगों से छुटकारा पाने के लिए घोड़े की नाल से बनी चार किले लें। इसके साथ सवा किलो उड़द दाल और एक सूखा नारियल लेकर बीमार व्यक्ति के ऊपर से उतारकर साफ पानी में प्रवाहित कर दें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा करने के इन नियमों की न करें अनदेखी