घोड़े की नाल से करें टोटके, बरसेगा धन


By Sahil04, Jun 2024 08:00 AMnaidunia.com

घोड़े की नाल के टोटके

धार्मिक नजरिए से घोड़े की नाल का खास महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इससे जुड़े कुछ उपाय अपनाने से घर की गरीबी दूर हो जाती है।

इस दिशा में लगाएं

घोड़े की नाल को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लटकाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

मुख्य दरवाजे पर लगाएं

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को महत्वपूर्ण बताया जाता है। यदि आप मेन गेट पर घोड़े की नाल को लगाते हैं तो आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

घोड़े की नाल से बनी अंगूठी

रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए घोड़े की नाल की अंगूठी धारण करें। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को नौकरी मिल जाती है।

शनिदेव को प्रसन्न करने का उपाय

अगर आप शनि की महादशा का सामना कर रहे हैं तो घोड़े की नाल और थोड़ा तेल एक बर्तन में डाल लें। इसके बाद इसे शमी के पेड़ के नीचे दबा दें।

धागा और घोड़े की नाल

घर की पूर्व या उत्तर दिशा में घोड़े की नाल को काले धागे के साथ बांधकर लटका दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

कैसे लगाएं घोड़े की नाल?

अगर आपको घोड़े के पैर से उतरी हुई नाल मिल जाती है तो यह सबसे अच्छा है। वरना आप लोहार से भी घोड़े की नाल बनवा सकते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने घोड़े की नाल से जुड़े कुछ अचूक टोटकों को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेंगे शुभ फल