पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेंगे शुभ फल


By Prakhar Pandey06, Jun 2024 07:13 PMnaidunia.com

पूजा-पाठ है जरूरी

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ बहुत जरूरी माना जाता है। सुबह-शाम पूजा करने का विधान है। हालांकि पूजा करते समय कुछ नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

मिलते हैं शुभ फल

विधि-विधान से पूजा-पाठ करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इन नियमों का ध्यान न देने पर पूर्ण फल प्राप्त नहीं होते हैं।

क्या हैं नियम?

ऐसे में पूजा-पाठ से जुड़े नियमों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

गणेश जी की पूजा करें

किसी की भील पूजा करने से पहले गणेश जी को प्रणाम करना चाहिए। गणेश जी की प्रार्थना करने से पूजा सफल मानी जाती है।

घी का दीपक जलाएं

वहीं, पूजा के वक्त घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घी का दीपक भगवान के दाईं तरफ हो और खुद के बाईं तरफ हो।

शंख या घंटी बजाएं

पूजा के बाद शंख और घंटी जरूर बजानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शंख और घंटी बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शाम में न तोड़े फूल

वहीं, पूजा के लिए शाम में फूल कभी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके लिए फूल शाम होने से पहले ही तोड़ लेने चाहिए।

शाम में न करें सूर्य देव की पूजा

शाम में कभी भी सूर्य देव की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से भक्तों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पूजा करते समय इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

गिनकर रोटी बनाने वाले जान लें ये नियम, वरना बाद में होगा पछतावा