क्या सर्दियों में सुबह-सुबह गर्म चाय या पानी पीना सही?


By Sahil24, Nov 2023 09:16 PMnaidunia.com

गर्म चीजें पीना

सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोगों का मन बिस्तर से उठने का नहीं करता है। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत गर्म चीज पीने से होती है।

ठंड में गर्म चीजें खाना

ठंड के दिनों में हर किसी को गर्म चीजों को खाना अच्छा लगता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप क्या खा और पी रहे हैं।

खाली पेट चाय

भारत में ज्यादातर लोग सुबह के समय खाली पेट गर्म चाय पीना पसंद करते हैं। शायद आप इसके नुकसानों से परिचित नहीं होंगे।

गर्म पानी पीना

वहीं, कुछ लोग चाय की जगह गर्म पानी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

किन्हें पीना चाहिए गर्म पानी?

आर्युवेद में बताया गया है कि वात, पित्त और कफ की समस्या नहीं होने वाले लोग सुबह के समय पानी पी सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों को यह समस्याएं होती हैं, उन्हें गर्म पानी पीने से बचना चाहिए।

चाय पीने के नुकसान

अगर आप सुबह के समय खाली पेट चाय पीने की गलती करते हैं तो आपके शरीर को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं। आमतौर पर इसकी वजह से एसिडिटी और पेट से संबंधित परेशानियां होती हैं।

गैस की समस्या से राहत

सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा, पाचन से संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

चाय पीने का समय

सुबह के समय खाली पेट गुनगुना पानी पीने के बाद आप 15 से 20 मिनट बाद चाय पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर को कम नुकसान पहुंचेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठंड में दर्द से हैं परेशान, इन चीजों का करें सेवन