सावन का पूरा महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में शिव जी की पूजा करने का खास महत्व भी माना जाता है।
शिव का पूजन करने के लिए घर में उनकी तस्वीर लगाई जाती हैं। फोटो लगाने के कुछ नियम होते हैं। चलिए आपको इसके बारे में जानकारी दे देते हैं।
भोलेनाथ का निवास स्थान कैलाश पर्वत है, जो उत्तर दिशा में स्थित है। इसलिए घर की इसी दिशा में शिव जी की तस्वीर या फोटो लगाना शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी भी शिव जी की क्रोध मुद्रा की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शिव जी की प्रतिमा को गंदगी वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए। साथ ही, जिस स्थान पर भगवान शिव की फोटो लगाएं उस स्थान पर पूजा पाठ होनी चाहिए।
भगवान शिव की तस्वीर को ऐसी जगह लगाना चाहिए जो हर किसी को दिखाई दें। वास्तु में कहा जाता है कि ऐसा करने से रिश्तों में मिठास आती है।
वास्तु के अनुसार, भोलेनाथ की खुश मुद्रा वाली तस्वीर को घर में लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप नदी पर विराजमान शिव जी की तस्वीर लगाते हैं तो इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि भगवान शिव की तस्वीर और आसपास की जगह को साफ रखें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो घर में दोष भी उत्पन्न हो सकता है।