गर्भवती महिला अंजीर कैसे खाएं?


By Arbaaj08, May 2025 03:44 PMnaidunia.com

गर्भवती महिला के लिए अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिला अंजीर कैसे खाएं?

प्रेग्नेंसी में अंजीर

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कई पोषक तत्व की जरूरत होती है। अंजीर में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के और पानी होता है।

भिगोकर अंजीर खाएं

गर्भवती महिला अंजीर का सेवन उसे भिगोकर कर सकती है। सूखे अंजीर को पानी में कम से कम 5 घंटे भिगोएं फिर इसका सेवन करें।

दूध के साथ अंजीर खाएं

गर्भवती महिला दूध के सभी अंजीर का सेवन कर सकती है। रात को 1 गिलास दूध में अंजीर भिगोकर रखें और सुबह खाएं।

शरीर में बढ़ता है खून

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में खून की कमी होती है। अंजीर का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, क्योंकि इसमें आयरन होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

अंजीर का सेवन करके भरपूर कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हड्डियां मजबूत रहनी जरूरी है।

ज्यादा अंजीर न खाएं

गर्भवती महिला को अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा अंजीर खाने से माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

अंजीर गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुर्दे की पथरी में जौ का पानी कैसे इस्तेमाल करें?