Health Tips: फूडी लोग ऐसे रहें सेहतमंद


By Prakhar Pandey01, Feb 2024 08:52 PMnaidunia.com

वेट लॉस में मददगार

वजन घटाना एक मुश्किल टास्क होता है। आज हम आपको बताएंगे फूडी लोग किस तरीके से खुद को हेल्दी रख सकते है?

फेवरेट फूड्स

फूडी लोग कभी भी अपने फेवरेट फूड्स को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते है। परिणाम स्वरूप वह मोटे होने लगते है। ऐसे में डाइटिंग करना भी बेहद मुश्किल होता है।

रूटीन में बदलाव है जरूरी

वेट लॉस के लिए सबसे पहले अपने खानपान और रूटीन में बदलाव करना जरूरी होता है। बिना समय और गलत खानपान से भी कई बार व्यक्ति ओवर वेट हो जाता है।

ठंडे पानी से सुकून

गर्मियों में ठंडा पानी पीने से सुकून जरूर मिलता है, लेकिन शरीर के तापमान को यह नीचे ले जाता है। शरीर के पाचन को सही रखने के लिए हमेशा नॉर्मल पानी का सेवन करना चाहिए।

गुनगुना पानी पीएं

अगर आप अपने वेट को सच में कम करना चाहते है तो कम गर्म या गुनगुना पानी पीना चालू कर दें। ऐसा करने से ऑयली और जंक फूड पचाना आसान होता है।

हेल्दी ड्रिंक

पिज्जा या बर्गर के साथ लोग सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते है। लेकिन ऐसा करना उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। अच्छा रहेगा कि आप ऑयली फूड के साथ कोई हेल्दी ड्रिंक लें।

नींबू पानी और शिकंजी

बर्गर पिज्जा के बाद कोल्ड ड्रिंक्स या सॉफ्ट ड्रिंक के अलावा लस्सी, नींबू पानी, छाछ, शिकंजी जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी भी वेट लॉस के लिए बेस्ट मानी जाती है।

डाइट में बदलाव

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है तो ऑयली फूड की जगह पर हरी सब्जियां, सलाद, फलों और दाल को अपनी डाइट में शामिल करें। अगर आप दिन में एक बार जंक फूड और दो बार हेल्दी डाइट ले रहे है तो यह भी आपके वजन को बैलेंस कर सकती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Height Increase Tips: रोजाना करें ये 6 काम, तेजी से बढ़ेगी हाइट