समय के साथ दाढ़ी का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन समय से पहले ऐसा होना चिंता का कारण बन सकता है। काली और घनी दाढ़ी हर पुरुष की चाहत होती है।
अगर आपकी भी दाढ़ी सफेद हो गई है तो आप घबराएं नहीं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीके बताएंगे, जिससे आपको सफेद दाढ़ी को काला करने में मदद मिलेगी।
दाढ़ी को काला करने के लिए आंवला और नारियल तेल फायदेमंद है। इसके लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इसे हल्का गर्म करके दाढ़ी पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
कड़ी पत्ते में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड सफेद बालों को धीरे-धीरे काला करने में मदद करते हैं। इसके लिए 8-10 कड़ी पत्तों को नारियल तेल में उबालें और ठंडा होने पर छान लें। इसे रोजाना सोने से पहले दाढ़ी में लगाएं।
भृंगराज का तेल बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, यह सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना भृंगराज तेल से दाढ़ी की मसाज करें। इससे नए काले बाल उगाने में मदद मिलती है।
दाढ़ी को काला करने के लिए मेहंदी और आंवला कारगर हैं। इसके लिए 2 चम्मच मेहंदी पाउडर में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दाढ़ी में लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में 1 बार करें।
दाढ़ी को काला करने के लिए चाय और कॉफी कारगर हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 2 चम्मच काली चाय या कॉफी उबालें। ठंडा करके दाढ़ी पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करें।
आप भी इन तरीकों से सफेद दाढ़ी को काला कर सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com