चेहरे पर मिनटों में आएगी चमक, चावल के आटे में मिलाएं यह चीज


By Ram Janam Chauhan28, Feb 2025 03:31 PMnaidunia.com

आपके रसोईघर में कुछ चीजें रखी हुईं हैं, जिसे चावल के आटे में मिलाकर लगाने से त्वचा को मुलायम, ग्लोइंग और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार हो सकती हैं।

चेहरे पर चावल के आटे के फायदे

चावल के आटे को अगर आप चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिल सकती है।

चावल के आटे में दूध मिलाएं

दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो चेहरे को मॉइस्चराइज करने और निखारने में मदद करता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा

अगर आप दूध और चावल के आटे को मिलाकर त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स और दाग-दब्बों को कम कर सकते हैं।

चावल के आटे का फेस पैक बनाएं

इसका फेस पैक बनाने के लिए चावल का आटा लें और दूध को मिलाएं। इसे अचछे से मिक्स कर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।

हफ्ते में कितनी बार लगाएं

चावल के आटे में दूध मिलाकर हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है। ऐसा करने से चेहरे की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको चावल के आटे और दूध से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

रोजाना चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है?