चेहरे की रौनक वापस लाने के लिए क्या करें?


By Ritesh Mishra01, Mar 2025 11:32 AMnaidunia.com

आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में धूप-प्रदूषण और धूल कई बार चेहरे नूर छीन लेते हैं। जिससे स्किन की रौनक गायब हो जाती है।

चेहरे पर नूर कैसे लाएं

ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिससे आपकी स्किन वापस पहले की तरह चमकने लगेगी।

घर जाकर फेस वॉश करें

घर जाने के कुछ देर बाद चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से जरूर धोना चाहिए। इससे बाहरी धूल और डलनेस को निकालने में मदद मिलती है।

हल्दी बेसन फेस पैक लगाएं

चेहरे की रौनक वापस लाने के हफ्ता में एक बार हल्दी बेसन का फेस पैक जरूर लगाएं। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

कई बार कुछ लोग अपने बिजी शेड्यूल के कारण पानी पीना ही भूल जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है।

फलों का जूस पिएं

चेहरे का नूर वापस लाने के लिए रोजाना ताजा फलों का जूस पिएं। इससे खोया हुआ निखार वापस आता है।

रात को सोने से पहले सीरम लगाएं

रात को सोने से पहले विटामिन सी सीरम लगाना स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। इससे चेहरे का नूर वापस लाने में मदद मिलती है।

चेहरे की रौनक वापस लाने के लिए ये काम कर सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सफेद दाढ़ी को काला कैसे करें?