नसों में ब्लॉकेज होने के क्या कारण हैं? ऐसे करें बचाव


By Ritesh Mishra17, Jan 2025 04:55 PMnaidunia.com

सर्दियों के मौसम में नसों की ब्लॉकेज होने की समस्या आम होती है। जिसके कारण उठने-बैठने में काफी परेशानी होती है। लेकिन, आप घबराएं नहीं आज हम आपको इस लेख में बताएंगे, कि नसों में ब्लॉकेज होने के कारण क्या हैं और इससे बचाव कैसे करें।

नसों में ब्लॉकेज के कारण

नसों में ब्लॉकेज का कारण ज्यादा वसा, ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरा भोजन हो सकती है। इसमें फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड भी शामिल है।

मोटापे के कारण नसों में ब्लॉकेज

शरीर में अधिक फैट होने के कारण सर्दियों में नसों में ब्लॉकेज का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर

नसों में ब्लॉकेज का कारण उच्च रक्तचाप और शुगर लेवल हो सकता है। यह नसों को नुकसान पहुंचाते हैं।

नसों की ब्लॉकेज खोलने के उपाय

नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए आपको कुछ आदतों को रूटीन में डालना होगा, इससे बंद नसों को खोलने में मदद मिलती है।

बंद नसों को खोलने के लिए एक्सरसाइज

बंद नसों को खोलने के लिए ताड़ासन का अभ्यास करें। आप चाहें तो रोजाना 30 मिनट की मॉर्निंग वॉक भी कर सकते हैं।

बंद नसों को खोलने के उपाय

बंद नसों को खोलने के लिए खानपान सही रखें। तला-भुना और बाजार की चीजों को खाने से बचे।

पैरों की मालिश करें

बंद नसों को खोलने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे शरीर के हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। आप पैरों की तलवों की मालिश कर सकते हैं, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com

सोने से पहले काली मिर्च का ऐसे करें सेवन, फायदे उड़ा देंगे होश