शनि देव को न्याय के रूप में जाना जाता है। शनिवार के दिन उनकी पूजा भी की जाती है। अच्छे और बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव दंड देते हैं।
हरेक इंसान को उसके बुरे या अच्छे कर्मों की सजा इसी जन्म में भुगतना पड़ता है। शनि देव के पास हरेक इंसान के जीवन का लेखा जोखा रहता है।
ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती का कहर लग जाता है उसका जीवन कष्टमय हो जाता है और परेशानियां बढ़ने लगती है।
साढ़ेसाती का प्रभाव इस तरह पड़ता है कि इंसान के जीवन में मान सम्मान की हानि होने लगती है। आर्थिक परेशानी के साथ साथ सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आपको लाल धागे के उपाय करने चाहिए। इसके लिए एक कच्चा सूत शनिवार के दिन बराबर लंबाई का लें।
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आपको लाल धागे के उपाय करने चाहिए। इसके लिए एक कच्चा सूत शनिवार के दिन बराबर लंबाई का लें।
साथ ही एक आम का हरा पत्ता लें और धागे को आम के पत्ते पर लपेट दें। इसे हाथ में लें और अपनी मनोकामनाएं को मांगें। अब इसे नदी की धारा में प्रवाहित कर दें।
यदि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित कर दें। इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।