दांत सिर्फ खाना-खाने के लिए ही नहीं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी जरूरी हैं। आज के समय खराब गलत खानपान की आदतों के कारण दांतों में पीलेपन की समस्या तेजी से देखने को मिल रही है।
अगर आपके भी दांत गलत खानपान के आदतों के कारण पीले हो गए हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिससे दांतों को सफेद करने में मदद मिलेगी।
दांतों को सफेद रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें। इसके लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें और गोल-गोल घुमाकर ब्रश करें।
दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे पानी मिलाएं। अब इसका पेस्ट बनाकर दांतों पर लगाएं।
दांतों को चमकाने के लिए केले के छिलके कारगर है। इसके लिए केले के छिलके के अंदर वाले सफेद हिस्से को 2 से 3 मिनट तक रगड़ें। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, जो दांतों को नेचुरली सफेद बनाता है।
दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सेब और गाजर खाना फायदेमंद है। इससे दांतों पर जमी गंदगी साफ होती है। यह नेचुरल स्क्रब की तरह काम करते हैं और दांतों को सफेद बनाते हैं।
दांतों को चमकाने के लिए संतरे के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए संतरे के छिलके को पीसकर पाउडर बना लें। इसे ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं। इससे पीलापन कम होता है और दांत चमकने लगते हैं।
दांतों को लंबे समय तक सफेद और चमकदार बनाए रखने के लिए पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें पपैन होता है, जो दांतों के लिए अच्छा होता है।
इन उपायों से अपनाकर दांतों को सफेद किया जा सकता है। इसी तरह लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढते रहें naidunia.com