आज के समय में गलत खानपान और खराब आदतों के कारण बालों की सफेद होने की समस्या बढ़ गई है। कई बार कुछ लोगों के बाल जेनेटिक कारणों से भी सफेद होते हैं।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके सफेद बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाएं, तो कुछ घरेलू उपायों से बालों को काला किया जा सकता है।
आंवला बालों को नेचुरली काला करने में मदद करता है और ग्रोथ भी बढ़ाता है। बालों को काला करने के लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर को 4 चम्मच नारियल तेल में मिलाएं। अब इसे हल्का गर्म करके बालों पर मसाज करें। फिर 2 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
मेहंदी बालों को कलर करने के लिए प्राकृतिक उपाय है, जबकि कॉफी इसका असर गहरा करती है। इसके लिए 2 चम्मच कॉफी को 4 चम्मच गर्म पानी में घोलें। इसमें 3-4 चम्मच मेहंदी मिलाएं और पेस्ट बना लें। 2 घंटे बाद बालों पर लगाएं और 1-2 घंटे बाद धो लें।
बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए करी पत्ता और नारियल तेल लगाएं। इसके लिए 10-15 करी पत्तों को 3 चम्मच नारियल तेल में उबालें। ठंडा होने पर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। 1 घंटे बाद धो लें।
प्याज का रस बालों की ग्रोथ बढ़ाने और काला करने में मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाकर 30-40 मिनट तक रखें। फिर हल्के शैम्पू से धो लें।
भृंगराज तेल बालों को काला करने और झड़ने से रोकने में फायदेमंद है। इसके लिए 2 चम्मच भृंगराज पाउडर को 3 चम्मच सरसों के तेल में मिलाएं। इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प में मसाज करें। 1 घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
बालों को काला करने के लिए ये चीजें लगानी चाहिए। इसी तरह लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com