मिट्टी में मिलाएं 1 चीज, जेड प्लांट हो जाएगा हरा-भरा


By Ram Janam Chauhan10, Apr 2025 06:14 PMnaidunia.com

जेड प्लांट दिखने में बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में यह सूख सकता है। ऐसे में इस चीज को मिट्टी में मिलाने से पौधा हरा-भरा हो सकता है।

पौधा सूखने की वजह

गर्मियों के मौसम में गर्म हवाएं, पानी ना डालने और खाद की कमी के कारण जेड प्लांट सूख सकता है।

मिट्टी में मिलाएं खास चीज

अगर आप मिट्टी में इस एक खास चीज को मिलाते हैं, तो गर्मियों के मौसम में आपका पौधा हरा-भरा हो सकता है।

वर्मी कंपोस्ट मिलाए

जेड प्लांट को हरा-भरा करने के लिए वर्मी कंपोस्ट को मिलाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका पौधा जल्द हरा-भरा हो जाएगा।

किसे कहते हैं वर्मी कंपोस्ट?

वर्मी कंपोस्ट केंचुओं से तैयार किया जाता है, जो मिट्टी को ज्यादा उपजाउ बनाने में मदद कर सकता है।

कितना मिलाएं वर्मी कंपोस्ट

जेड प्लांट में 2-3 चम्मच वर्मी कंपोस्ट मिलाना सही होता है। इसके बाद हल्के हाथों से इसे मिट्टी में मिलाएं।

पौधा होगा मजबूत

वर्मी कंपोस्ट मिलाने से जेड प्लांट की जड़ों को मजबूत करने और पत्तों को चमकदार बनाने में सहायता मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मियों में घमौरियां होने पर अपनाएं 3 देसी नुस्खे