हिंदू धर्म में कपूर को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है और यही कारण है कि कपूर को पूजा करते समय जलाया जाता है।
घर में यदि कुछ स्थानों पर कपूर रखा जाए, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर के अंदर माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर के मेन गेट से ही हमेशा सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का आवागमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखने से पॉजिटिव ऊर्जा आती है।
वास्तु के अनुसार, घर के मेन दरवाजे पर कपूर रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। आप भी इस उपाय को कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर के अंदर रोजाना कपूर का एक टुकड़ा जलाना शुभ माना जाता है। पूजा घर सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर के अंदर रोजाना कपूर का एक टुकड़ा जलाना शुभ माना जाता है। पूजा घर सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है।
रोजाना कपूर का टुकड़ा जलाने से माता लक्ष्मी और कुबेर प्रसन्न होते हैं। पूजा करने के दौरान इसे जरूर जलाएं इससे घर से नेगेटिव ऊर्जा दूर होती है।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर की तिजोरी या अलमारी में कपूर के टुकड़े को रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
रसोई घर में कपूर का एक टुकड़ा जरूर जलाना चाहिए। रसोई घर के अंदर देवी अन्नपूर्णा का वास होता है जिसे सकारात्मक ऊर्जा आती है।