घर में धन की वर्षा कैसे होती है?


By Ayushi Singh11, Feb 2025 05:12 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में धन लाभ पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं, जिससे उन्हें बरकत मिलती है। आइए जानते हैं कि घर में धन की वर्षा कैसे होती है-

माता लक्ष्मी की पूजा करें

घर में धन की वर्षा के लिए माता लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित करें और रोजाना पूजा करें। ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

हल्दी का स्वास्तिक बनाएं

जीवन में धन लाभ पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दीपक जलाएं

रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

साफ-सफाई करें

घर में रोजाना साफ-सफाई रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है और इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मंत्रों का जाप करें

माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके मंत्रों का जाप करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं । ऐसा करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

पीपल पेड़ की पूजा करें

पीपल के पेड़ में जल, शकर,घी और दूध मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में विशेष लाभ होता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

ऐसे घर में धन की वर्षा होती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

माघ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, दूर होंगी बुरी शक्तियां