माघ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, दूर होंगी बुरी शक्तियां


By Ayushi Singh11, Feb 2025 04:04 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, दूर होंगी बुरी शक्तियां-

कब है माघ पूर्णिमा?

पंचांग के अनुसार माघ माह में पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी 2025 यानी बुधवार को है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से पापों से छुटकारा मिलता है।

पूजा के दौरान

माघ पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए और इस दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से कामों में सफलता मिलती है।

मुख्य द्वार पर जलाएं

माघ पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।

तुलसी के पौधे के पास जलाएं

माघ पूर्णिमा के दिन तुलसी पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और माता तुलसी की आरती करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

दीपक जलाने के फायदे

माघ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि बनी रहती है और इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

माघ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर दीपक जलाने से बुरी शक्तियां दूर होंगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

आक की जड़ से करें ये उपाय, बनेंगे लखपति