चीनी का ज्यादा सेवन करने से वजन क्यों बढ़ता है?


By Sahil17, Aug 2024 11:25 AMnaidunia.com

चीनी ज्यादा खाना

हेल्थ एक्सपर्ट्स चीनी या शुगर को सेहत का दुश्मन मानते हैं। ज्यादा चीनी खाने से सेहत को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वजन तेजी से बढ़ता है

चीनी ज्यादा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसके कई कारण होते हैं। मीठे को अनहेल्दी भी माना जाता है और यह डायबिटीज की समस्या का खतरा भी बढ़ देती है।

उच्च कैलोरी

चीनी में उच्च कैलोरी होती है। एक कारण यह भी है कि चीनी आधारित चीजों का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

भूख में वृद्धि

चीनी या शुगर का ज्यादा सेवन करने से भूख में वृद्धि होती है। जब भूख बढ़ जाती है तो ओवरइटिंग करने लगते हैं और वजन बढ़ जाता है।

इंसुलिन का स्तर बढ़ता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीनी खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है और उससे इंसुलिन का स्तर भी बढ़ जाता है।

मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव

ऐसा भी माना जाता है कि चीनी का ज्यादा सेवन करने से मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव पड़ता है। इससे वसा जलाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

अधिक कैलोरी ड्रिंक्स

ज्यादा मात्रा में मीठी ड्रिंक्स का सेवन करने से भी मोटापा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स को पीना बंद कर दें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी केवल जानकारी के लिए है। डाइट में किसी भी तरह का बड़ा बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

यहां हमने जाना कि चीनी खाने से वजन तेजी से क्यों बढ़ता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दांतों की सड़न को दूर करेगा लौंग का तेल, जानें लगाने की विधि