Year Ender 2023: बॉबी देओल के लिए कैसा रहा साल 2023?


By Prakhar Pandey28, Dec 2023 03:51 PMnaidunia.com

बॉबी देओल

बॉबी देओल पिछले लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर अपने फेम के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। 2023 में उनका ये सपना भी पूरा हो गया। आइए जानते है बॉबी के लिए कैसा रहा साल 2023?

साल 2023

साल 2023 तो वैसे पूरे बॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए शानदार साबित हुआ है। साल के अंत में 2023 ने बॉबी देओल को भी फिर एक बार लाइमलाइट में खड़ा कर दिया।

एनिमल

1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई एनिमल में बॉबी देओल ने रणबीर कपूर से लाइमलाइट छीन ली थी। इस फिल्म में बॉबी ने बतौर विलेन जबरदस्त काम किया है।

अबरार हक

एनिमल में बॉबी ने अबरार हक नाम का किरदार निभाया है। बतौर विलेन, बॉबी इस फिल्म के सेकंड हाफ में दिखाई देते है और पूरी लाइमलाइट चोरी कर लेते हैं।

बिना डायलॉग

बॉबी देओल का एनिमल फिल्म में एक भी डॉयलॉग नहीं रहता है, लेकिन बॉबी ने सिर्फ अपने एक्सप्रेशन के दम पर पूरी फिल्म में जान डाल दी है।

रणबीर वर्सेस बॉबी

फिल्म के अंत में जब रणबीर और बॉबी देओल का आमना-सामना होता है, तो बॉबी पूरी तरीके से रणबीर पर हावी दिखाई दिए है। बॉबी के लिए एनिमल एक करियर चेंजिंग फिल्म साबित हुई है।

ओटीटी से वापसी

एमएक्स प्लेयर पर 2020 में रिलीज हुई आश्रम से बॉबी देओल की ओटीटी के माध्यम से वापसी हुई थी। इसके बाद बॉबी को काम मिलना शुरू हो गया था।

सिल्वर स्क्रीन पर वापसी

एनिमल के ब्लॉकबस्टर होने के बाद साल 2024 में बॉबी की 3 तेलुगु फिल्में आने वाली है। इन तीनों फिल्मों में भी बॉबी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एनिमल के आस-पास भी नहीं भटक पाएंगी डंकी और सालार?