पूजा में पान का पत्ता कैसे रखा जाता है?


By Ayushi Singh18, Sep 2024 11:37 AMnaidunia.com

पूजा-पाठ में कई सामान का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे शुभ माना जाता है। ऐसे में पान के पत्ते के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि पूजा में पान का पत्ता कैसे रखा जाता है-

माना जाता है शुभ

हिंदू धर्म में पान के पत्ते का विशेष महत्व है और इसे पूजा के दौरान चढ़ाना शुभ माना जाता है।

माना जाता है प्रतीक

इसे शुभता और लाभ का प्रतीक माना जाता है। पूजा में इसे शामिल न करने पर पूजा अधूरी मानी जाती है।

किया जाता है अर्पित

पूजा के दौरान पान के पत्तों में सुपारी और अक्षत रखकर अर्पित किया जाता है। इससे जीवन की सारी मनोकामना पूरी होती है।

रखें कपूर

पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से  घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है।

ताजगी और सुगंधित प्रकृति

पान का पत्ता अपनी ताजगी और सुगंधित प्रकृति के लिए जाता है। जिसे किसी भी पूजा में शामिल किया जा सकता है।

देवी-देवताओं का आशीर्वाद

पान का पत्ता पूजा-पाठ के दौरान चढ़ाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे पूजा भी पूरी मानी जाती है।

इस प्रकार से पूजा में पान का पत्ता रखा जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए कपूर के उपाय