कुंडली में ऐसे बनता है कालसर्प योग, यूं पाएं छुटकारा


By Prakhar Pandey29, Nov 2023 02:04 PMnaidunia.com

जन्म कुंडली

जन्म कुंडली में हर ग्रह की चाल और स्थिति काफी मायने रखती है। आइए जानते हैं कुंडली में कैसे कालसर्प योग बनता है और कैसे इससे छुटकारा पाया जा सकता है?

कालसर्प दोष

कालसर्प दोष अत्यंत कष्टदायक होता है। इस दोष के होने के चलते व्यक्ति को जीवनभर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। धार्मिक शास्त्रों में खुलकर इस विषय में बात की गई हैं।

कुंडली में राहु-केतू

कुंडली से ही व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। यह दोष व्यक्ति के पुराने जन्म में किए गए अपराधों का एक प्रकार का शाप होता है। राहु-केतू के आमने सामने होने पर भी कुंडली में यो दोष उत्पन्न होता है।

अशुभ ग्रह

व्यक्ति की कुंडली में अन्य ग्रह अशुभ होते है तो जीवन में परेशानयां आने लगती है। इस दोष के होने पर व्यक्ति आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रुप से कमजोर हो जाता है।

कष्ट ही कष्ट

कालसर्प दोष होने पर व्यक्ति के जीवन में भिन्न-भिन्न और अप्रत्याशित समस्याएं आती है। साथ ही, उन्हें संतान संबंध कष्ट भी झेलना पड़ता है। इससे बचाव के लिए उन्हें कालसर्प की पूजा करानी पड़ती है।

निवारण पूजा

त्र्यंबकेश्वर मंदिर, नासिक कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए सबसे खास स्थान है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से 1 इस ज्योतिर्लिंग का बहुत महत्व है। यहां पर भारी संख्या में लोग इस दोष का निवारण करने आते हैं।

कई प्रकार के होते है दोष?

काल सर्प दोष 12 प्रकार के होते है। इसमें अनन्त कालसर्प योग, कुलिक कालसर्प योग, वासुकि कालसर्प योग, शंखपाल कालसर्प योग, पद्म कालसर्प योग, महापद्म कालसर्प योग होते है।

अन्य कालसर्प योग

कर्कोटक कालसर्प दोष, तक्षक कालसर्प दोष, शंखचूड़ कालसर्प दोष, घातक कालसर्प दोष, विषधर कालसर्प योग और शेषनाग कालसर्प दोष।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 कार्यों को करने से नाराज होते हैं न्याय के देवता शनिदेव