अंडे का सेवन हर मौसम में करना फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों में अंडा खाना बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। परंतु सीमित मात्रा में ही अंडा खाना चाहिए।
सर्दियों में उबले अंडे खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि ऑयल का इस्तेमाल करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि उबले अंडे भी कितने 1 दिन में खाने चाहिए?
एक व्यक्ति 1 दिन में कितने अंडे खाएंगे यह उनकी क्षमता और सेहत पर निर्भर करता है। कुछ लोग जिम करते है उनको अधिक खाना चाहिए।
हर एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना कम से कम 1-2 अंडे खाने चाहिए। अंडे खाने से उनके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
अगर आप जिम जाते हैं, तो ऐसे व्यक्ति को रोजाना 4-5 उबले अंडे खाने चाहिए, क्योंकि जिम करने वालों को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत पड़ती है।
अगर कोई हार्ट या कोलेस्ट्रॉल का मरीज हैं, तो उसे रोजाना 1 उबला अंडा खाना चाहिए। लेकिन उबले अंडे की जर्दी का सेवन न करें।
गर्मी हो या सर्दियों अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा अंडे खाने से हार्ट की समस्या बढ़ सकती है।
उबले अंडे का सेवन क्षमता के अनुसार करनी चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ