खजूर खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि 1 दिन में कितना खजूर खाने चाहिए?
खजूर का सेवन रोजाना किया जा सकता है बस मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। अधिक खाने से नुकसान हो सकते है।
प्रतिदिन 2-4 खजूरों का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। एक साथ ज्यादा खजूर खाने से परहेज करना चाहिए।
खजूर में विटामिन-सी, विटामिन-डी, विटामिन-ए, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन, मैग्नीशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
खजूर का सीमित मात्रा में सेवन करने से दिल दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, उससे जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती है।
खजूर का सेवन आंखों के लिए भी अच्छा होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है।
रोजाना 2-4 खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ