जल ही जीवन है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना पानी एक व्यक्ति कितनों तक जीवित रहा सकता है। आइए जानते है।
पानी जीवन की सबसे बहुमूल्य जरूरत है। धरती के लगभग में तीन-चौथाई हिस्से में जल मौजूद है, लेकिन पीने का पानी आजकल तमाम शुद्धिकरण के बाद ही उपलब्ध होता है।
जो लोग पानी को बर्बाद करते है, उन्हें इसका मूल्य पता नहीं है। पानी की टंकी का बहना या टोटी खुली छोड़ देना आदि भी पानी को बर्बाद करने का तरीका होता है।
पानी शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। पूरी शरीर के ठीक से काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक शरीर में 60 फीसदी पानी होता है।
इंसान की शरीर से यूरिन और पसीने के माध्यम से पानी बाहर निकलता है। ऐसे में शरीर में पानी की पूर्ति करना बेहद जरूरी होता है। हर नॉर्मल व्यक्ति को रोज 3 से साढ़े 3 लीटर पानी पीना चाहिए।
शरीर में पर्याप्त पानी न होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचे रहने के लिए पानी का सेवन करना चाहिए।
लंबे समय तक जीवित रहने के लिए हर दिन पानी पीना अति आवश्यक होता है। बिना पानी के आप ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते भी नहीं जी सकते हैं।
पानी की कमी होने से शरीर में टेम्प्रेचर खराब होने लगता है। जोड़ों में दर्द, थकान, एनर्जी की कमी, दिमाग से जुड़ी परेशानियां आदि हो सकती हैं।