हेल्दी रहने के लिए दिन में खाएं बस इतनी रोटियां


By Sahil25, Aug 2023 02:21 PMnaidunia.com

हेल्दी लाइफस्टाइल

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान की आदतों को भी बदलना पड़ता है। फिटनेस के लिए पौष्टिक आहार भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

रोटियां

हमारे भोजन का अहम हिस्सा रोटी को माना जाता है। कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए रोटी का सेवन करना जरूरी होता है।

कितनी खाएं रोटियां

वैसे तो रोटियां खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन आज आपको बता रहे हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कितनी रोटियां खाना सही होता है।

महीने भर रोटियां छोड़ना

दरअसल, कुछ लोग महीने भर के लिए गेहूं की रोटी छोड़ने की गलती कर देते हैं। हालांकि, कम मात्रा में ही सही गेहूं की रोटी जरूर खानी चाहिए।

कैलोरी

हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गेहूं के आटे से तैयार रोटी में लगभग 120 कैलोरी होती है। ऐसे में सुबह यानी दिन के समय में महिलाओं को 2 और पुरुषों को 3 रोटी ही खानी चाहिए।

डिनर के समय रोटियां

डिनर में आपको अपनी भूख को ध्यान में रखते हुए ही रोटियां खानी चाहिए। हालांकि, हमारे शरीर के लिए 3 या 4 से ज्यादा रोटियां पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

ब्लड शुगर लेवल

शायद आपको हैरानी हो सकती है कि गेहूं की ज्यादा रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, ब्लड प्रेशर के बढ़ने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

वेट लॉस

अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो रोटी खाना थोड़ा कम कर सकते हैं। इसके अलावा, रोटी की जगह सब्जियों और सलाद का सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हाइपरटेंशन की परेशानी दूर करेंगे ये 7 योगासन