नयी दुल्हन को कितने दिन तक कांच की चूड़ियां पहननी चाहिए?


By Ayushi Singh18, Jun 2025 07:00 AMnaidunia.com

हर नयी दुल्हन शादी के बाद भरी हाथ चूड़ियां पहनती है और इससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आइए जानते हैं कि नयी दुल्हन को कितने दिन तक कांच की चूड़ियां पहननी चाहिए-

बुध और चंद्रमा का प्रतीक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूड़िया बुध और चंद्रमा की प्रतीक मानी जाती है। इसका संबंध वैवाहिक जीवन और सुंदरता से होता है।

नयी चूड़ियां किस दिन पहनना चाहिए?

नयी चूड़ियां पहनने के लिए सबसे अच्छा दिन रविवार और शुक्रवार को माना जाता है। इस दिन चूड़ियां पहनने से सुहाग हमेशा बना रहता है।

कितने दिन तक कांच की चूड़ियां पहननी चाहिए?

माना जाता है कि नयी दुलहन को कम से कम 40 दिन तक चूड़िया पहननी चाहिए और एक साल तक उन्हें कांच की चूड़ियां जरूर पहनना चाहिए।

किस रंग की  चूड़ियां पहननी चाहिए?

विवाहित महिलाओं को काले या गहरे रंग की चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए, बल्कि हलके रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।

21 चूड़ियां पहनना

शादी शुदा महिलाओं को 21 चूड़ियां पहन सकती है प्रत्येक हाथ में उचित और समान मात्रा में सोने या चांदी से बनी चूड़ियां रख सकती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

नयी दुल्हन को 40 दिन तक कांच की चूड़ियां पहननी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किचन में कौन-सी 5 चीजें रखने से आती हैं मां लक्ष्मी?