1 दिन में कितने अमरूद खाने चाहिए?


By Arbaaj20, Nov 2024 01:34 PMnaidunia.com

अमरूद का सेवन सर्दियों में काफी लोग करते हैं, दरअसल, मौसमी समस्याओं का अमरूद काल माना जाता है। कई समस्याओं से निजात दिलाता है।

अमरूद में पोषक तत्व

अमरूद में भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, जिंक, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी-फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं।

अमरूद की तासीर

इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए लोग सर्दी में अमरूद खाने से परहेज करते है, लेकिन सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद होता है।

रोज 1 अमरूद खाएं

सर्दियों में अमरूद खाना फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक नहीं खाना चाहिए। स्वस्थ लोगों को रोज 1 अमरूद का सेवन करना चाहिए।

बलगम हल्का

अगर आपकी छाती में बलगम जम गया है, तो उसको ढीला करने के लिए अमरूद का सेवन किया जा सकता है। अमरूद खाने से बलगम बाहर निकलता है।

खांसी-जुकाम से बचाव

अमरूद का सेवन करने से खांसी-जुकाम से भी बचाव होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

पेट साफ

अमरूद का सेवन करने से पेट भी साफ होता है, क्योंकि इसमें फाइबर उच्च पाया जाता है। साथ ही, पाचन की समस्याएं भी ठीक होती है।

रात में न खाएं

अमरूद खाने वाले इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन रात में नहीं करना चाहिए। रात को खाने से नुकसान हो सकता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं इन 5 एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स